महराजगंज के विकासखण्डों में शैक्षणिक सुविधाओं का असमान वितरण एवं उसके सामाजिक – आर्थिक प्रभाव
Author :डॉ.अनुपमा सिंह
सारांश –
यह अध्ययन महाराजगंज जनपद के विकासखण्डों में शैक्षणिक सुविधाओं के स्थानिक वितरण एवं उसके सामाजिक-आर्थिक प्रभावों का विश्लेषण प्रस्तुत करता है। अध्ययन का मुख्य उद्देश्य विकासखण्ड स्तर पर विद्यालयों की उपलब्धता में विद्यमान असमानताओं की पहचान करना तथा उनके प्रभावों का मूल्यांकन करना है। इसके लिए भारत की जनगणना 2011 एवं उपलब्ध द्वितीयक आँकड़ों का उपयोग किया गया है, जिनका वर्गीकरण, सारणीकरण एवं सरल सांख्यिकीय विधियों के माध्यम से विश्लेषण किया गया। अध्ययन से स्पष्ट होता है कि जनपद में शैक्षणिक सुविधाओं का वितरण असंतुलित है, जहाँ अनेक ग्राम विद्यालय-विहीन हैं तथा अधिकांश ग्रामों में शिक्षा की सुविधा केवल प्राथमिक स्तर तक सीमित है। उच्चतर स्तर के विद्यालयों की कमी के कारण विद्यार्थियों, विशेष रूप से ग्रामीण एवं बालिका वर्ग, की शिक्षा प्रभावित होती है। इस असमानता का प्रभाव साक्षरता दर, रोजगार के अवसर, आय स्तर एवं सामाजिक जागरूकता पर प्रत्यक्ष रूप से देखा जाता है, जिससे क्षेत्रीय विकास में असंतुलन उत्पन्न होता है। अतः अध्ययन यह निष्कर्ष प्रस्तुत करता है कि संतुलित एवं समावेशी विकास के लिए शैक्षणिक अवसंरचना का समान एवं योजनाबद्ध विस्तार अत्यंत आवश्यक है। यह शोध नीति-निर्माताओं एवं योजनाकारों के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है, जिससे वे क्षेत्रीय असमानताओं को कम करने हेतु प्रभावी रणनीतियाँ विकसित कर सकें।
कुंजी शब्दः शैक्षणिक असमानता, ग्रामीण शिक्षा , स्थानिक विश्लेषण , समाजिक – आर्थिक प्रभाव , महराजगंज जनपद ।
Cite this Article:
डॉ.अनुपमा सिंह, “महराजगंज के विकासखण्डों में शैक्षणिक सुविधाओं का असमान वितरण एवं उसके सामाजिक – आर्थिक प्रभाव” Shiksha Samvad International Open Access Peer-Reviewed & Refereed Journal of Multidisciplinary Research, ISSN: 2584-0983 (Online), Volume 03, Issue 04, Pp.61-66, June-2026. Journal URL: https://shikshasamvad.com/
License
Copyright (c) 2025 shiksha samvad
This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.