Shiksha Samvad

Shiksha Samvad

International Journal of Multidisciplinary Research

International Open Access, Peer-reviewed & Refereed Journal | ISSN: 2584-0983 (Online)

Call for Paper: Vol. 3 – Issue 4 – June 2026 (Last Date- 30 June 2026)

मुरादाबाद मंडल में स्थित अध्यापक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं की अध्यापन शैली का तुलनात्मक अध्ययन

Vol. 03, Issue 04, Pp. 181–188 |  Published: 20 June 2026

Author(s): डा0 सुशील कुमार, कपिल कुमार

सारांश
प्रस्तुत शोध का उद्देश्य मुरादाबाद मंडल में स्थित अध्यापक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं की अध्यापन शैली का तुलनात्मक अध्ययन करना हैं। अध्यापन शैली शिक्षक की प्रभावशीलता का एक महत्वपूर्ण आयाम है, जो विद्यार्थियों के अधिगम, सहभागिता तथा शैक्षिक उपलब्धि को प्रभावित करती है। वर्तमान अध्ययन में लैंगिक (छात्र एवं छात्राएँ) तथा क्षेत्रीय (शहरी एवं ग्रामीण) आधार पर अध्यापन शैली में विद्यमान अंतर का परीक्षण किया गया। अध्ययन के लिए वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया। शोध के न्यादर्श में मुरादाबाद मंडल के विभिन्न अध्यापक प्रशिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत 250 डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं को सम्मिलित किया गया। आंकड़ों के संकलन हेतु शोधकर्ता द्वारा निर्मित अध्यापन शैली प्रश्नावली का उपयोग किया गया। प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण मध्यमान, मानक विचलन तथा क्रान्तिक अनुपात की सहायता से किया गया। अध्ययन के परिणामों से ज्ञात हुआ कि छात्र एवं छात्राओं की अध्यापन शैली में सार्थक अंतर विद्यमान है। छात्राओं का मध्यमान (149.18) छात्रों के मध्यमान (145.32) से अधिक पाया गया तथा प्राप्त टी-मूल्य 2.18, 0.05 स्तर के सारणीकृत मूल्य 1.97 से अधिक था। इसी प्रकार शहरी एवं ग्रामीण प्रशिक्षुओं की अध्यापन शैली में भी सार्थक अंतर प्राप्त हुआ। शहरी प्रशिक्षुओं का मध्यमान (151.46) ग्रामीण प्रशिक्षुओं (146.71) से अधिक पाया गया तथा प्राप्त टी-मूल्य 2.64, सारणीकृत मूल्य 1.97 से अधिक था। अध्ययन के निष्कर्षों से स्पष्ट हुआ कि लिंग तथा क्षेत्रीय परिवेश दोनों ही डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं की अध्यापन शैली को प्रभावित करते हैं। अतः अध्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में ऐसी शिक्षण रणनीतियों एवं प्रशिक्षण गतिविधियों को सम्मिलित किया जाना चाहिए जो सभी प्रशिक्षुओं में प्रभावी, छात्र-केंद्रित तथा आधुनिक अध्यापन शैली का विकास कर सकें। यह अध्ययन शिक्षक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा प्राथमिक शिक्षा को अधिक प्रभावशाली बनाने में सहायक सिद्ध हो सकता है।
मुख्य शब्द:- अध्यापक, प्रशिक्षण संस्थान, अध्यापन शैली

Cite this Article: 

डा0 सुशील कुमार1कपिल कुमार2,“ मुरादाबाद मंडल में स्थित अध्यापक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं की अध्यापन शैली का तुलनात्मक अध्ययन” Shiksha Samvad International Open Access Peer-Reviewed & Refereed Journal of Multidisciplinary Research, ISSN: 2584-0983 (Online), Volume 03, Issue 04, Pp.181-188, June-2026. Journal URL: https://shikshasamvad.com/ 

License

Copyright (c) 2025 shiksha samvad
Creative Commons License This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.