Shiksha Samvad

Shiksha Samvad

International Journal of Multidisciplinary Research

International Open Access, Peer-reviewed & Refereed Journal | ISSN: 2584-0983 (Online)

Call for Paper: Vol. 3 – Issue 4 – June 2026 (Last Date- 30 June 2026)

गोरखपुर जनपद के माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की संवेगात्मक बुद्धि का सीखने की तत्परता पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन

Vol. 03, Issue 04, Pp. 317–326 |  Published: 20 June 2026

Author(s) : साधना सिंह, प्रो0 संदीप कुमार श्रीवास्तव

सारांश
वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में विद्यार्थियों की शैक्षिक सफलता केवल बौद्धिक क्षमता पर निर्भर नहीं करती, बल्कि उनकी भावनात्मक दक्षता भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए इस अध्ययन का संचालन किया गया। अध्ययन में गोरखपुर जनपद के माध्यमिक स्तर के 250 विद्यार्थियों को न्यादर्श के रूप में चयनित किया गया, जिनमें 130 छात्र तथा 120 छात्राएँ सम्मिलित थीं। आंकड़ों के संकलन हेतु एस.के. मंगल एवं शुभ्रा मंगल द्वारा निर्मित संवेगात्मक बुद्धि प्रश्नावली तथा स्वनिर्मित सीखने की तत्परता प्रश्नावली का उपयोग किया गया। प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण सहसम्बन्ध विधि द्वारा किया गया। अध्ययन के परिणामों से ज्ञात हुआ कि माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की संवेगात्मक बुद्धि एवं सीखने की तत्परता के मध्य त = 0.68 का धनात्मक सहसम्बन्ध प्राप्त हुआ, जो मध्यम से उच्च स्तर का संबंध दर्शाता है। छात्रों के समूह में यह सहसम्बन्ध त = 0.65 तथा छात्राओं के समूह में त = 0.72 प्राप्त हुआ। इससे स्पष्ट हुआ कि संवेगात्मक बुद्धि एवं सीखने की तत्परता के मध्य सार्थक एवं सकारात्मक संबंध विद्यमान है। अध्ययन के निष्कर्षों से यह सिद्ध हुआ कि जिन विद्यार्थियों की संवेगात्मक बुद्धि अधिक होती है, वे सीखने के प्रति अधिक तत्पर, प्रेरित, आत्मविश्वासी तथा सक्रिय होते हैं। वे अपनी भावनाओं को बेहतर ढंग से नियंत्रित करते हैं तथा अध्ययन संबंधी चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर पाते हैं। इसलिए विद्यालयों में विद्यार्थियों की संवेगात्मक बुद्धि के विकास हेतु उपयुक्त शैक्षिक एवं परामर्श कार्यक्रम संचालित किए जाने चाहिए, जिससे उनकी सीखने की तत्परता एवं शैक्षिक उपलब्धि में वृद्धि हो सके।
मुख्य शब्द:- माध्यमिक स्तर, विद्यार्थी, संवेगात्मक बुद्धि, सीखने की तत्परता

Cite this Article: 

साधना सिंह, प्रो0 संदीप कुमार श्रीवास्तव, “गोरखपुर जनपद के माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की संवेगात्मक बुद्धि का सीखने की तत्परता पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन” Shiksha Samvad International Open Access Peer-Reviewed & Refereed Journal of Multidisciplinary Research, ISSN: 2584-0983 (Online), Volume 03, Issue 04, Pp.317-326, June-2026. Journal URL: https://shikshasamvad.com/

License

Copyright (c) 2025 shiksha samvad
Creative Commons License This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.