कोटा शहर के सरकारी एवं निजी महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों में मानसिक तनाव, जीवनशैली व्यवहार एवं नींद की गुणवत्ता का तुलनात्मक अध्ययन
DOI:- https://doi.org/10.64880/shikshasamvad.v3i4.70
Author(s): अंकिता चौरसिया1, डॉ. दीपा स्वामी2
सारांश
वर्तमान अध्ययन का उद्देश्य कोटा शहर के सरकारी एवं निजी महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के मध्य मानसिक तनाव, जीवनशैली व्यवहार तथा नींद की गुणवत्ता का तुलनात्मक विश्लेषण करना है। उच्च शिक्षा के बढ़ते प्रतिस्पर्धी वातावरण, शैक्षणिक दबाव, सामाजिक अपेक्षाओं तथा तकनीकी साधनों के अत्यधिक उपयोग के कारण विद्यार्थियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ रहा है। इस अध्ययन में सरकारी एवं निजी महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के मानसिक तनाव के स्तर, आहार संबंधी आदतों, शारीरिक गतिविधियों, स्क्रीन समय तथा नींद की गुणवत्ता का परीक्षण किया जाएगा। अध्ययन के माध्यम से यह ज्ञात करने का प्रयास किया जाएगा कि महाविद्यालय के प्रकार, जीवनशैली व्यवहार तथा अन्य सामाजिक-आर्थिक कारक विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं निद्रा की गुणवत्ता को किस प्रकार प्रभावित करते हैं। अध्ययन के निष्कर्ष विद्यार्थियों के समग्र स्वास्थ्य संवर्धन, तनाव प्रबंधन तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने हेतु उपयोगी सुझाव प्रदान करेंगे।
मुख्य शब्द : मानसिक तनाव, जीवनशैली व्यवहार, नींद की गुणवत्ता, महाविद्यालयी विद्यार्थी, सरकारी एवं निजी महाविद्यालय, मानसिक स्वास्थ्य, स्वास्थ्य व्यवहार, शैक्षणिक तनाव, निद्रा, कोटा शहर।
Cite this Article:
चौरसिया, अंकिता. स्वामी, डॉ. दीपा. (2026). कोटा शहर के सरकारी एवं निजी महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों में मानसिक तनाव, जीवनशैली व्यवहार एवं नींद की गुणवत्ता का तुलनात्मक अध्ययन. Shiksha Samvad International Open Access Peer-Reviewed & Refereed Journal of Multidisciplinary Research, 3(4) 658-668, ISSN: 2584-0983 (Online), Volume 03, Issue 04, June-2026.
License
Copyright (c) 2025 shiksha samvad
This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.