उच्चतर माध्यमिक विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य का तुलनात्मक विश्लेषण
Author(s) :रश्मि शर्मा, डॉ. आर.पी. मिश्रा
सारांश
वर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य का महत्व शारीरिक स्वास्थ्य के समकक्ष माना जा रहा है, विशेषकर किशोरावस्था एवं युवावस्था में जब व्यक्ति मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक परिवर्तनों के दौर से गुजर रहा होता है। उच्चतर माध्यमिक स्तर के छात्रों की मानसिक स्थिति को समझना महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि इस आयु में वे पढ़ाई, भविष्य, परिवार और समाज से जुड़ी कई अपेक्षाओं व दबावों का सामना करते हैं। मानसिक स्वास्थ्य का अर्थ केवल बीमारी का न होना नहीं हैय इसमें अपनी क्षमता समझना, सामान्य कठिनाइयों से निपटना, उपयोगी काम करना और समाज में भागीदारी करना भी शामिल है। अध्ययन में यह देखा गया है कि जिन विद्यार्थियों को भावनात्मक समर्थन, उचित मार्गदर्शन, सुरक्षित पारिवारिक वातावरण एवं विद्यालय में सहयोगी वातावरण प्राप्त होता है, वे मानसिक रूप से अधिक स्वस्थ रहते हैं। इसके विपरीत, कठोर अनुशासन, अधिक प्रतिस्पर्धा, परिवार या समाज में संवेदनशीलता की कमी तथा डिजिटल माध्यमों का असंतुलित उपयोग छात्रों की मानसिक दशा पर बुरा असर डाल सकता है। इस अध्ययन में अलग-अलग सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि के छात्रों की मानसिक स्थिति की तुलना की गई है। चिंता, तनाव, आत्म-सम्मान, सामाजिक समायोजन और आत्मविश्वास को प्रमुख आयामों के रूप में देखा गया है। तुलना से यह जानने का प्रयास किया गया है कि कौन-सा शैक्षिक और सामाजिक वातावरण छात्रों को बेहतर मानसिक सहयोग देता है। साथ ही, लड़कों और लड़कियों के अनुभवों में अंतर समझने के लिए लिंग के आधार पर भी स्थिति देखी गई है। प्राप्त परिणाम शिक्षक, अभिभावक, विद्यालय प्रशासन और नीति बनाने वाले लोगों के लिए उपयोगी दिशा दे सकते हैं। इन निष्कर्षों से यह तय करने में मदद मिल सकती है कि छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने के लिए कौन-से कदम अधिक उपयोगी होंगे। समस्याओं की जल्दी पहचान और समय पर सहायता मिलने से पढ़ाई के परिणाम, आत्मविश्वास और जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। इसलिए शिक्षा में ऐसा दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है जो छात्र को केवल पढ़ने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि उसकी सम्पूर्ण आवश्यकताओं वाले इंसान के रूप में देखे।
मुख्यशब्द: उच्च माध्यमिक स्तर, विद्यार्थी ,वं मानसिक स्वास्थ्य
Cite this Article:
शर्मा, रश्मि, मिश्र, प्रो० आर०पी०. (2026). उच्चतर माध्यमिक विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य का तुलनात्मक विश्लेषण. Shiksha Samvad International Open Access Peer-Reviewed & Refereed Journal of Multidisciplinary Research, ISSN: 2584-0983 (Online), Volume 03, Issue 03, Pp.410-415, March-2026. Journal, URL: https://shikshasamvad.com/
License
Copyright (c) 2025 shiksha samvad
This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.