मुरादाबाद जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों की मूल अधिकारों के प्रति अभिवृत्ति का तुलनात्मक अध्ययन
Author(s): कलश चैहान एवं डाॅ सुशील कुमार
सारांशः-
प्रस्तुत शोध में माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की मूल अधिकारों के प्रति अभिवृत्ति का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। प्रस्तुत अध्ययन में शोधार्थीनी द्वारा उद्देश्य रूप में माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की मूल अधिकारों के प्रति अभिवृत्ति का तुलनात्मक अध्ययन विषय एवं लिंग के आधार पर करने का निश्चय किया गया। प्रस्तुत शोध में सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया। प्रस्तुत अध्ययन में न्यायदर्श हेतु मुरादाबाद जनपद के 100 माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों का चयन यादृच्छिक विधि द्वारा किया गया है। शोधार्थीनी ने अध्ययन हेतु स्वःनिर्मित मापनी का प्रयोग किया है। निष्कर्ष रूप में मध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत कला वर्ग एवं विज्ञान वर्ग के छात्रों में मूल अधिकारों के प्रति अभिवृत्ति में आंशिक रूप से सार्थक अन्तर पाया गया है। जबकि माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत कला एवं विज्ञान वर्ग की छात्राओं में मूल अधिकारों के प्रति अभिवृत्ति में कोई सार्थक अन्तर नहीं पाया गया।
मूल शब्दः- माध्यमिक स्तर, कला एवं विज्ञान वर्ग के छात्र एवं छात्राऐं, यादृच्छिक विधि, स्वनिर्मित पैमाना, दृष्टिकोण, मूल अधिकार।
Cite this Article:
कलश चैहान एवं डा सुशील कुमार,“मुरादाबाद जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों की मूल अधिकारों के प्रति अभिवृत्ति का तुलनात्मक अध्ययन” Shiksha Samvad International Open Access Peer-Reviewed & Refereed Journal of Multidisciplinary Research, ISSN: 2584-0983 (Online), Volume 03, Issue 03, pp.131-136, March-2026. Journal URL: https://shikshasamvad.com/
License
Copyright (c) 2025 shiksha samvad
This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.