शिक्षकों की शिक्षण अभिवृत्ति एवं विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि में सहसंबंधात्मक अध्ययन
DOI:
https://doi.org/10.64880/shikshasamvad.v4i1.20Keywords:
शिक्षण अभिवृत्ति, शैक्षिक उपलब्धि, सह-संबंधAbstract
शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की धुरी है। शिक्षक की शिक्षण अभिवृत्ति विद्यार्थियों के अधिगम स्तर, प्रेरणा, अनुशासन एवं शैक्षिक उपलब्धि को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करती है। प्रस्तुत शोध गैर सरकारी व सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालयों मे कार्यरत शिक्षकों की शिक्षण अभिवृत्ति एवं विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि के मध्य सह-संबंध का अध्ययन करना है। अध्ययन में सह-संबंधात्मक शोध विधि का उपयोग किया गया। 80 शिक्षकों तथा 80 विद्यार्थियों को यादृच्छिक न्यादर्श द्वारा चयनित किया गया। शिक्षकों की शिक्षण अभिवृत्ति को डॉ. विमल विदुषी व डॉ. नन्द किशोर द्वारा रचित मानकीकृत अभिवृत्ति मापनी से तथा विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि को वार्षिक परीक्षा प्राप्तांकों के आधार पर मापा गया है । संकलित आँकड़ों का विश्लेषण माध्य, मानक विचलन तथा पियर्सन सह-संबंध गुणांक द्वारा किया गया। अध्ययन में शिक्षण अभिवृत्ति एवं शैक्षिक उपलब्धि के मध्य सार्थक सह-संबंध प्राप्त नहीं हुआ।