आय असमानता और सामाजिक स्तरीकरण पर भूमंडलीकरण का प्रभाव: उत्तर प्रदेश के विशेष संदर्भ में
DOI:
https://doi.org/10.64880/shikshasamvad.v4i1.03Keywords:
भूमंडलीकरण, आय असमानता, सामाजिक स्तरीकरण, क्षेत्रीय असमानताएं।Abstract
यह अध्ययन विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में आय असमानता और सामाजिक स्तरीकरण पर भूमंडलीकरण के प्रभावों की जांच करता है। आर्थिक उदारीकरण, व्यापार खुलेपन और तकनीकी प्रगति से प्रेरित भूमंडलीकरण ने भारत के आर्थिक परिदृश्य को महत्वपूर्ण रूप से बदल दिया है परंतु इसके लाभों का क्षेत्रों और सामाजिक समूहों में असमान रूप से वितरण हुआ हैं। शोध पत्र में इस बात की पड़ताल की गयी है कि भूमंडलीकरण ने उच्च जनसंख्याघनत्व, सामाजिक-आर्थिक विविधता और लगातार विकासात्मक चुनौतियों की विशेषता वाले राज्य उत्तर प्रदेश में आय वितरण, रोजगार ढाँचे और अवसरों तक पहुंच को कैसे प्रभावित किया है ? सरकार द्वारा जारी रिपोर्टों, जनगणना के आंकड़ों और प्रकाशित अध्ययनों जैसे द्वितीयक आंकड़ों का प्रयोग करते हुए यह अनुसंधान ग्रामीण-शहरी असमानताओं, क्षेत्रीय आय अंतर और असमानता को आकार देने में शिक्षा और रोजगार की भूमिका का विश्लेषण करता है। शोध पत्र में इस बात पर भी प्रकाश डाला गया है कि भूमंडलीकरण जाति, वर्ग और लिंग जैसी स्थापित सामाजिक संरचनाओं के साथ कैसे अंत:क्रिया करता है, जो समान्यत: सामाजिक स्तरीकरण को मजबूत करता है। इसके निष्कर्ष क्षेत्रीय असमानताओं को दूर करने और वैश्वीकृत अर्थव्यवस्था में समान भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए समावेशी नीतियों की आवश्यकता पर बल देते हैं।