डिजिटल भुगतान अपनाने में सामाजिक एवं आर्थिक कारकों की भूमिका: राजस्थान के गृह-आधारित उद्यमों का अध्ययन

Authors

  • कालू राम चौधरी शोधार्थी, जयोति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय, जयपुर, राजस्थान Author

DOI:

https://doi.org/10.64880/shikshasamvad.v4i1.09

Keywords:

डिजिटल भुगतान, गृह-आधारित उद्यम, सामाजिक कारक, आर्थिक कारक, वित्तीय समावेशन, डिजिटल साक्षरता, राजस्थान।

Abstract

प्रस्तुत अध्ययनडिजिटल भुगतान अपनाने में सामाजिक एवं आर्थिक कारकों की भूमिका: राजस्थान के गृह-आधारित उद्यमों का अध्ययन” का उद्देश्य गृह-आधारित उद्यमों द्वारा डिजिटल भुगतान माध्यमों को अपनाने को प्रभावित करने वाले सामाजिक एवं आर्थिक कारकों का विश्लेषण करना है। अध्ययन में यह समझने का प्रयास किया गया है कि उद्यमियों की आय, शिक्षा, व्यवसाय का आकार, डिजिटल एवं वित्तीय जागरूकता, तकनीकी दक्षता, सामाजिक प्रभाव, परिवार का सहयोग तथा डिजिटल भुगतान के प्रति विश्वास जैसे कारक डिजिटल भुगतान अपनाने के निर्णय को किस प्रकार प्रभावित करते हैं। राजस्थान के चयनित गृह-आधारित उद्यमों के संदर्भ में प्राथमिक एवं द्वितीयक सूचनाओं के आधार पर डिजिटल भुगतान के उपयोग की प्रवृत्तियों का अध्ययन किया जाएगा। अध्ययन से अपेक्षा है कि डिजिटल भुगतान अपनाने से लेन-देन की सुविधा, पारदर्शिता, बाजार तक पहुँच तथा वित्तीय समावेशन में वृद्धि होती है। निष्कर्षों के आधार पर गृह-आधारित उद्यमों के लिए डिजिटल वित्तीय साक्षरता, तकनीकी प्रशिक्षण एवं अनुकूल नीतिगत सहायता हेतु सुझाव प्रस्तुत किए जाएंगे।

Downloads

Published

2026-09-05

How to Cite

डिजिटल भुगतान अपनाने में सामाजिक एवं आर्थिक कारकों की भूमिका: राजस्थान के गृह-आधारित उद्यमों का अध्ययन. (2026). Shiksha Samvad, 4(1), 79-88. https://doi.org/10.64880/shikshasamvad.v4i1.09