शिक्षा में भारतीयता: एक समीक्षात्मक अध्ययन
Author(s):अमृता श्रीवास्तव,1 डाॅ0 अजय कुमार सिंह2
सार
शिक्षा शब्द संस्कृत की शिक्ष धातु से बना है- ’शिक्ष शिक्षणे’ जिसका अर्थ सीखना, अध्ययन करना, ज्ञानार्जन करना है। इसका प्रेरणार्थक रूप सिखाना है। संस्कृत कोष में विद्या शब्द संस्कृत की विद् धातु से व्युत्पन्न है जो जानना, अवगत कराना, अध्यापन कराना आदि अर्थों में प्रयुक्त होता है। उपर्युक्त दोनों ही शिक्षा एवं विद्या शब्दों के प्रयोग सीखने, सिखाने की प्रक्रिया के रूप में किये जाते हैं।
अंग्रेजी भाषा में शिक्षा शब्द का पर्याय ’एजूकेशन’ (Education) है । शिक्षाविदों के अनुसार ’एजूकेशन’ शब्द की व्युत्पत्ति लैटिन (Latin) भाषा के निम्नलिखित शब्दों से हुई है-
- ’एडूकेटम’ (Educatum)
- ’एडूसीयर’ (Educere)
- ’एडूकेयर’ (Educare)
Cite this Article:
अमृता श्रीवास्तव, डा0 अजय कुमार सिंह, “शिक्षा में भारतीयता: एक समीक्षात्मक अध्ययन” Shiksha Samvad International Open Access Peer-Reviewed & Refereed Journal of Multidisciplinary Research, ISSN: 2584-0983 (Online), Volume 03, Issue 04, Pp.126-130, June-2026. Journal URL: https://shikshasamvad.com/
License
Copyright (c) 2025 shiksha samvad
This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.