बरेली मण्डल के सरकारी एवं गैर सरकारी महाविद्यालयों में अध्ययनरत शिक्षक प्रशिक्षुओं में साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता का तुलनात्मक अध्ययन
DOI:- https://doi.org/10.64880/shikshasamvad.v3i4.42
Author(s): वेद प्रकाश शर्मा, डाॅ0 विनीता एम0 चैधरी
सार
वर्तमान युग में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के तीव्र विकास ने शिक्षा व्यवस्था को अधिक आधुनिक एवं प्रभावी बनाया है। आॅनलाइन शिक्षा, डिजिटल भुगतान, ई-लर्निंग, सोशल मीडिया तथा क्लाउड आधारित सेवाओं के बढ़ते उपयोग ने शिक्षक प्रशिक्षुओं के अध्ययन एवं अध्यापन की प्रकृति को बदल दिया है। इसके साथ ही साइबर अपराधों जैसे फिशिंग, हैकिंग, पहचान की चोरी, साइबर बुलिंग, आॅनलाइन वित्तिय धोखाधड़ी तथा डेटा चोरी जैसी घटनाओं में भी लगातार वृद्धि हुई है। ऐसी स्थिति में शिक्षक प्रशिक्षुओं में साइबर अपराध के प्रति प्रर्याप्त जागरूकता का होना आवश्यक है क्योंकि यही प्रशिक्षु भविष्य में विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति शिक्षित एवं गैर-सरकारी महाविद्यालियों में अध्ययनरत शिक्षक-प्रशिक्षुओं में साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता का तुलनात्मकता का अध्ययन करना है। अध्ययन में वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया। कुल 100 शिक्षक-प्रशिक्षुओं (50 सरकारी एवं 50 गैर सरकारी) को नमूने के रूप में चयनित किया गया। प्राप्त अंाकड़ों के विश्लेषण हेतु माध्य (डमंद) मानक विचलन (ैक्) स्वतंत्र टी-परीक्षण तथा प्रतिशत का प्रयोग किया गया। अध्ययन के परिणामों से ज्ञात हुआ कि सरकारी महाविद्यालयों के शिक्षक-प्रशिक्षुओं का औसत जागरूकता स्तर (डमंद.132ण्4) गैर सरकारी महाविद्यालयों के शिक्षक-प्रशिक्षुओं (डमंद.121ण्2) की तुलना में अधिक पाया गया। दोनों समूहों के मध्य प्राप्त ज.5ण्38 तथा च्ढ0ण्001 का मान सांख्यिकीय रूप से सार्थक है। अतः यह निष्कर्ष निकाला गया कि सरकारी एवं गैर सरकारी महाविद्यालयों के शिक्षक-प्रशिक्षओं के साइबर अपराध जागरूकता का स्तर में महत्वपूर्ण अन्तर विद्यमान है।
कुंजी शब्द: साइबर क्राइम, साइबर जागरूकता, शिक्षक-प्रशिक्षु सरकारी महाविद्यालय, गैर-सरकारी महाविद्यालय, डिजिटल सुरक्षा।
Cite this Article:
वेद प्रकाश शर्मा, डा. विनीता एम0 चैधरी, “बरेली मण्डल के सरकारी एवं गैर सरकारी महाविद्यालयों में अध्ययनरत शिक्षक प्रशिक्षुओं में साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता का तुलनात्मक अध्ययन” Shiksha Samvad International Open Access Peer-Reviewed & Refereed Journal of Multidisciplinary Research, ISSN: 2584-0983 (Online), Volume 03, Issue 04, Pp.398- 405, June-2026. Journal URL: https://shikshasamvad.com/
License
Copyright (c) 2025 shiksha samvad
This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.