डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं की वैज्ञानिक अभिवृत्ति का अध्ययन
DOI:- https://doi.org/10.64880/shikshasamvad.v3i4.54
Author(s): पिंकी यादव1, डॉ कमलेश यादव2
शोध सार–
प्रस्तुत शोध डी.एल.एड.प्रशिक्षुओं की वैज्ञानिक अभिवृत्ति का अध्ययन पर केंद्रित है । शोध में न्यादर्श के रूप में लखनऊ महानगर में स्थित महाविद्यालय से 100 प्रशिक्षणरत प्रशिक्षुओं को चयनित किया गया है । जिसमें ग्रामीण शहरी,प्रशिक्षुओं का चयन किया गया है और महिला प्रशिक्षु और पुरुष प्रशिक्षु,एवम् कला वर्ग और विज्ञान वर्ग के प्रशिक्षु को अध्ययन में सम्मिलित किया गया है । इस अध्ययन मे वैज्ञानिक अभिवृति को मापने के लिए डॉ सुखवंत बाजवा और मोनिका महाजन द्वारा निर्मित मापनी का प्रयोग किया गया है । शोध में वर्णनात्मक सर्वेक्षण पद्धति का उपयोग किया गया है । माध्यमान, मानक विचलन,क्रांतिक अनुपात सांख्यिकी तकनीकी का उपयोग दत्त विश्लेषण के लिए किया गया है ।प्रस्तुत शोध के परिणाम डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं की वैज्ञानिक अभिवृत्ति में लिंग के आधार पर सार्थक अंतर नहीं पाया गया है। महिला एवं पुरुष डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं की वैज्ञानिक अभिवृत्ति समान है। शहरी एवं ग्रामीण डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं की वैज्ञानिक अभिवृत्ति में सार्थक अंतर है । शहरी एवं ग्रामीण डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं की वैज्ञानिक अभिवृत्ति समान नहीं है ।संकाय के आधार पर वैज्ञानिक अभिवृत्ति में सार्थक अंतर नहीं है ।अर्थात संकाय के आधार पर प्रशिक्षुओं की वैज्ञानिक अभिवृत्ति समान है।
मुख्य शब्द –डी.एल.एड. प्रशिक्षु, वैज्ञानिक अभिवृति ।
Cite this Article:
पिंकी यादव1, डॉ कमलेश यादव2, “डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं की वैज्ञानिक अभिवृत्ति का अध्ययन ” Shiksha Samvad International Open Access Peer-Reviewed & Refereed Journal of Multidisciplinary Research, ISSN: 2584-0983 (Online), Volume 03, Issue 04, Pp.520- 525, June-2026. Journal URL: https://shikshasamvad.com/
License
Copyright (c) 2025 shiksha samvad
This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.